फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Development schemes worth 5 crore approved for Chahaniya area.

Chandauli News: चहनिया क्षेत्र में पांच करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

Sun, 19 Jul 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Development schemes worth 5 crore approved for Chahaniya area.
चहनियां ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में बोलते प्रमुख अरुण जायसवाल। संवाद - फोटो : Archive
चहनिया। विकास खंड चहनिया के क्षेत्र पंचायत सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास कार्यों पर चर्चा की गई और करीब पांच करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत प्रशासकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और प्रस्तावों को रखा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा साझा की। ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि राज्य वित्त आयोग, केंद्र वित्त आयोग तथा मनरेगा मद से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इस धनराशि से सीसी रोड, खड़ंजा, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी कार्य, स्वच्छता अभियान, सोलर लाइट स्थापना सहित अन्य काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा जल जीवन मिशन की भी समीक्षा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी गांवों का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जनहित को ध्यान में रखते हुए नई विकास योजनाएं तैयार कर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
अधिकारियों को गांवों में नियमित साफ-सफाई कराने, संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा ग्राम पंचायत सचिवालयों में ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए गए।

बैठक में खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, संयुक्त बीडीओ ओमप्रकाश, एकाउंटेंट सियालाल समाज कल्याण विभाग के अधिकारी प्रिंस गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, रविकांत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed