पीडीडीयू नगर। आम आदमी पार्टी की नगर के सुभाष नगर में हुई बैठक में लोगों को मुफ्त बिजली गारंटी योजना के बारे में बताया गया। कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर बिजली कंपनियों की आडिट कराई जाएगी और लोगों को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ लड़ेगी। कहा कि हम प्रदेशवासियों को मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं। आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी साजिद अंसारी ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में काम कर के दिखा दिया है। इसी तर्ज पर प्रदेश में विकास के काम किए जाएंगे। कहा कि मुगलसराय विधान सभा में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। इसे दूर करेंगे। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में पार्टी का प्रत्याशी गारंटी कार्ड लेकर जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति को गारंटी कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में 21 अक्तूबर को मुफ्त बिजली गारंटी के लिए पदयात्रा बनारस में निकाली जाएगी। जिला प्रभारी अब्दुल्ला खान ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है कहती कुछ और है करती कुछ और है। इस अवसर पर एससी एसटी के प्रदेश सचिव डॉ. दयाराम, जिला अध्यक्ष जितेंद्र खरवार, ओमप्रकाश भारती, सुलेमान, संजय यादव, जलील, दीपक सिंह, रफीक अंसारी रहे।