फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deputy CM Brajesh Pathak to visit Dhanapur today will attend Shriram Katha in chandauli

यूपी: चंदौली दौरे पर आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, श्रीराम कथा में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 24 Oct 2026 10:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज चंदौली दौरे पर आएंगे। वे धानापुर कस्बा स्थित दशमी पोखरा परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शामिल होंगे। भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी कथा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak to visit Dhanapur today will attend Shriram Katha in chandauli
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

विस्तार

चंदौली जिले में धानापुर कस्बा स्थित दशमी पोखरा परिसर में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर शाम तक आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी की जा रही थीं। हेलीपैड निर्माण और बैरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


उदयनाथ सिंह फाउंडेशन और विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा में पहुंच रहे हैं। अब तक कई प्रदेशों के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी कथा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


अंतिम दिन शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थल के पास हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सकलडीहा की एसडीएम आकांक्षा सिंह ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed