फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dense fog in the morning, relief from sunshine during the day

सुबह छाया रहा घना कोहरा, दिन में धूप खिलने से राहत

Tue, 01 Feb 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, relief from sunshine during the day
पीडीडीयू नगर। जनपद मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर से ढंका रहा। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे तीखी धूप निकल आई जो देर शाम तक खिली रही। धूप निकलने के बाद सर्द हवाओं की गति काफी धीमी रहने से लोगों को राहत मिली। जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर रहा जबकि अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़कर 24 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे लगातार परिवर्तन के फलस्वरूप 31 जनवरी से कोहरा छाना शुरू हो गया था। यह मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर हो गई। इससे लोग घरों में ही दुबके रहे। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद कोहरा छंटा और लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। कोहरा छंटने के साथ तीखी धूप निकल आई और सड़कें गुलजार होने लगीं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी लेकिन तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी बनी हुई है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि धूप निकलने से अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज की गई है। इससे जिले में कड़कड़ाती ठंड से लोगों को निजात मिलेगी। बताया कि आगामी तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जनपद में तीन व चार फरवरी के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed