{"_id":"58e6a1864f1c1b4a3e5b8946","slug":"demonstration-on-sub-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत बिल जमा नहीं करने चलते गत दिनों लाइन काटे जाने के बाद गर्मी से बिलबिलाए ओड़वार स्थित कांशीराम आवास के निवासियों ने गुरुवार को विद्युत उपकेन्द्र चंदासी पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षो से मीटर रीडिंग के लिए जब उनके यहां विद्युत विभाग से कोई आया ही नहीं तो किस आधार पर वे अपना बिल जमा करते। कहा कि अधिकारियों पर जब राजस्व बढ़ाने का दबाव बढ़ा तो अपनी कमी को छिपाने के लिए आवास में लगे सभी लोगों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। इस संबंध में एसडीओ सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि आवास के लोगों को कह दिया गया है कि कम से कम एक-एक हजार रुपए जमा करा दें ताकि विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया जाए। बताया कि कांशीराम आवास ओड़वार के निवासियों को कह दिया गया है कि वे लोग नई तार ले आयें ताकि सभी के आवासों के बाहर नया मीटर लगा दिए जाए।
बता दें कि कांशीराम आवासीय योजना के तहत के वर्ष 2010 में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत ओड़वार स्थित कांशीराम आवास में 192 गरीब परिवार के लोगों ने रहना शुरु किया था। लोगों ने बताया वर्ष 2012 में कई घरों में विद्युत विभाग ने मीटर लगा दिए थे। कहा कि कुछ समय तक विभाग के कर्मचारी मीटर की रीडिंग कर बिल देते थे तो समय से उसका भुगतान कर दिया जाता था। बताया कि कुछ महिने बाद विभाग के लोगों ने आना ही छोड़ दिया। इसी बीच कई आवासो में लगे विद्युत मीटर भी खराब हो गए जिसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। लोगों को आरोप था कि वर्ष 2014 से किसी के घर के के मीटर की रीडिंग ही नहीं हुई इसके बाद भी उनका बिल विभागीय गड़बड़ी के चलते अपने आप ही बढ़ने लगा
विज्ञापन
ंमार्च माह में टारगेट पूरा नहीं होने पर 1 मार्च को आवास के सभी घरों की बिजली काट दी थी। इस दौरान विपिन कुमार गुप्ता, रमेश, सलीम, आदर्श तिवारी, मुन्ना प्रसाद, राहुल, संजय आदि रहे।