फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration on opening of liquor shop in front of college

Chandauli News: कॉलेज के सामने शराब की दुकान खोले जाने पर प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on opening of liquor shop in front of college
नौगढ़। चौबे रामनाथ इंटर कॉलेज के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को दुकान के पास प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पहले दुकान विशेषरपुर गांव में चलती थी। कुछ दिन पहले इसे कॉलेज की बाउंड्री के सामने खोल दिया गया है।
विज्ञापन

गांव के लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग के प्रावधानों के मुताबिक शराब की दुकान विद्यालय या मंदिर परिसर से 500 मीटर की दूरी पर ही खोली जा सकती है लेकिन मनमाने ढंग से विद्यालय के पास किराए के मकान में दुकान खोली गई है। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विशेश्वरपुर में भी ग्रामीणों ने विरोध कर दुकान हटवायी थी लेकिन अंग्रेजी शराब की दुकान संचालक गांव में विद्यालय के सामने ही अंग्रेजी शराब की दुकान को खोल दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्यालय के पास से शराब की दुकान नहीं हटायी गयी तो वे तहसील मुख्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश कुशवाहा, विजय कुमार, शिव पूजन, शारदा कोल, रंजन सिंह, महेंद्र कोल ,नीतीश कुमार, अजय कुमार, प्रीतेश, सिंह, शिवधार मौर्या, शिव नारायण सिंह, रवीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed