फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstration by railway workers to stop the dearness allowance

महंगाई भत्ता रोके जाने के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by railway workers to stop the dearness allowance
पीडीडीयू रेलवे के डाउन रिसीविंग यार्ड में सभा कर रेलवे का विरोध करते ईसीआरकेयू के नेता व कर्मचार? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई सहित अन्य भत्ता रोकने के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत रेलकर्मियों ने लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी डाउन रिसीविंग यार्ड सहित अन्य कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जगह-जगह सभा कर रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में एआईआरएफ व ईसीआरकेयू के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर इस तरह के विरोध से केंद्र सरकार नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बालक राम, लालजी यादव, इफ्तखार खां, दिनेश देव, राजीव नयन, रामनरेश यादव, केएन तिवारी, दीपक त्यागी, संदीप कुमार, एमके सुरी, सुभाष सिंह, संजीव पाल, संतोष कुमार सिंह, रमेश सिंह रहे। इसी तरह शाखा तीन की ओर से पीडबल्यूआई ऑफिस के सामने कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि कोविड-19 की आड़ में रेल कर्मचारियों के भत्ते को रोकने वाले किसी भी कदम का संगठन विरोध करता है। इस मौके पर शाखा सचिव एसपी सिन्हा, पूर्व पीएनएम प्रभारी अशोक सिंह, वाईपी सिंह, आरआर मिश्र, डीके गुप्ता, संतोष तिवारी, जेके सिंह, सूरज कुमार, विजय कुमार, मुन्ना सिंह, बदरुद्दीन, लल्लन सिंह, जयप्रकाश, एके भारती, आरआर सिंह, एके शर्मा, मनीष कुमार, संतोष पांडेय रहे। इसी तरह ईसीआरकेयू प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो कारखाना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया गया। इसमे बीबी पासवान, एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेंद्र कुमार, एके उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed