फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demonstrated against the central government's anti-labor policies

केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated against the central government's anti-labor policies
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते ईसीआरएमसी के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे की विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मजदूरों ने खूब नारेबाजी की। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया और स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी तरह ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाई यूनियन ने अलग अलग स्थानों पर श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवे सहित अन्य फेडरेशनों के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने शुक्रवार को बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस दौरान एनएफआईआर के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश कुमार सिंह और ईसीआरएमसी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार ने कहा कि रेलवे को कोरोना संकट को देखते हुए अपने कर्मचारियों की सहानुभूति पूर्वक मदद करनी चाहिए। इसके उलट सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए महंगाई भत्ता रोक रही है। चेतावनी दी कि यदि मजदूर विरोधी निर्णय वापस नहीं लिए जाते तो लॉकडाउन की समाप्ति के बाद संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस मौके पर दिनेश कुमार, गोपाल यादव, विनय कुमार सिंह, विश्वबंधु कुमार, ए खान, प्रकाश तिवारी, उदय पाल, दीपक कुमार रहे। इसी तरह एक्टू और आईआरईएफ सहित केंद्रीय श्रम संगठन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न स्टेशनों, लाइन, स्टोर और रेलवे कॉलोनियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम कोड लागू करने, निजीकरण, निगमीकरण, एनपीएस, छटनी, आउट सोर्सिंग, ठेका प्रथा का विरोध किया। चंदौली में यूनियन के मंडल संगठन सचिव चंदन कुमार राय, पंकज कुमार, शिवेंद्र कुमार, सैयदराजा में अश्वनी कुमार सिंह, लव कुमार, मुन्ना कुमार, पुसौली में हरि नारायण, अमित कुमार सिंह और कर्मनाशा में मंडल सचिव संतोष कुमार पासवान, अमृतलाल मीना, श्याम कुमार ,विक्रम कुमार, मंटू कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed