फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to run EMU till Varanasi

ईएमयू को वाराणसी तक चलाने की मांग

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to run EMU till Varanasi
ईएमयू को वाराणसी तक चलाने की मांग
विज्ञापन

लोगों ने रेल अधिकारियों को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-18
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से पटना के बीच चलाई जा रही ईएमयू को वाराणसी तक चलाने की मांग की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने इसके लिए अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। लोगों के अनुसार वाराणसी तक सीधी ट्रेन न होने से लोगों को परेशानी होती है।

जिले के अंतिम छोर पर धीन बसा हुआ है। अतिपिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से वाराणसी और चंदौली जाने के लिए सीधा साधन नहीं है। ऐसे में यहां के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन ट्रेन है। पं. दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर पूर्व में ईएमयू के साथ फरक्का और अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता था। कोरोना के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ तो फरक्का का ठहराव बंद कर दिया गया। वहीं अमृतसर एक्सप्रेस बंद हो चुुकी है। ऐसे में लोगों के लिए पटना ईएमयू एक मात्र आवागमन का सहारा है। स्थानीय स्टेशन से सुबह बक्सर पीडीडीयू ईएमयू जाती है और डेढ़ घंटे बाद यही ईएमयू पटना की ओर जाती है। पूर्व में फरक्का और अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव होने से यहां के लोगों को वाराणसी जाने में आसानी होती थी। अब वाराणसी के लिए कोई ट्रेन नहीं है। क्षेत्र के पिंटू यादव, अमेरिका यादव, शिववचन राम, अरविंद राय, दरोगा राय, बब्बू राय, कामेश्वर दुबे, राजेश राय, राम नगीना यादव, सोनी अग्रहरि, छोटे सिंह, दिलीप ने कहा कि यदि ईएमयू को पीडीडीयू जंक्शन के बजाए वाराणसी से चलाया जाए तो क्षेत्र के लोगों को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट -रविशंकर पांडेय
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed