फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Demand to run canals at full capacity

नहरों को पूरी क्षमता से चलाये जाने की मांग

Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to run canals at full capacity
पीडीडीयू नगर। चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिलाधिकारी से नहरों को पूरी क्षमता के साथ चलाये जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि जनपद में बरसात नहीं होने से किसानों के सामने धान की रोपाई का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में नहरें ही किसानों के लिए सहारा मात्र है। उन्होंने मांग की कि छोटे-छोटे लिफ्ट कैनाल समेत राजकीय नलकूप को भी पूरी क्षमता के साथ चलाये। कहा जिले में दो बड़े लिफ्ट कैनाल हैं, जिसमें एक नारायणपुर पंप कैनाल तथा दूसरा भूपौली पंप कैनाल है। ऐसे में इनको 24 घंटा निर्बाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए साथ ही साथ अन्य सिंचाई के साधनों को जो बिजली आपूर्ति पर आधारित है उनको बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । बिजली कटौती के कारण कई किसानों को निजी नलकूपों को चलाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि कृषि प्रधान जिले में रोपाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसानों को परेशानी होगी तो यह उचित नहीं है। ऐसे में नहरों व सिंचाई के अन्य संसाधनों को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed