{"_id":"581506f24f1c1b994fbc577f","slug":"demand-of-arresting-of-murderist","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की हो गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की हो गिरफ्तारी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर अधेड़ की हत्या के बाद शव रखकर चक्काजाम करते अमावल गांव के ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अमावल गांव में शुक्रवार की देर रात अधेड़ की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को दोपहर में ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजापुर रेलवे क्रासिंग के समीप शव रख कर चक्का जाम कर दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, एडिशनल एसपी और सीओ ने मृतक के परिवार वालों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन और मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
शुक्रवार की रात को अपने घर से खाना खाकर गांव के बाहर स्थित अपनी मशीन पर सोने जा रहे महेश सिंह (60) का रास्ता रोककर बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकलां गांव निवासी मच्छेन्दर भारती ने प्रणाम करने के बहाने गोली चला दी और भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल महेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक मच्छेन्दर भारती के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना के बाद मौके पर ही देर रात को पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी अपने मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बाबत जानकारी ली। शनिवार की दोपहर 12 बजे ग्रामीण भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव चंदौली से वापस आया तो ग्रामीण चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर जाम कर दिया। बाद में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना व बसपा नेता उपेंद्र सिंह गुडृ ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा, आरोपी की गिरफ्तारी व कोतवाल निलबंन की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुशवाहा, एडिशनल एसपी रामजी यादव व सीओ चिरजीवी मुखर्जी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में एडिशन एसपी रामजी यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।