{"_id":"61bcd18c9250a050526c3cc6","slug":"demand-for-increase-in-salary-of-outsourcing-employees-chandauli-news-vns6284917106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउससोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउससोर्सिंग कर्मचारियों की वेतन बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में साफ-सफाई की समस्या और आउससोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाये जाने को लेकर
शुक्रवार को नामित सभासदों व सांसद प्रतिनिधि ने नगरपालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ईओ ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन जनप्रतिनिधियों को दिया।
नगर में साफ-सफाई की समस्या से काफी लोग परेशान है। आये दिन नगरवासी जनप्रतिनिधियों से सफाई की समस्या को लेकर शिकायत करते रहते हैं। इसके अलावा धन की कमी के चलते कई महीनों से आउस सोर्सिंग कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं मिली है। इसके अलावा अभी तक इन कर्मचारियों को पुराने सरकारी आदेश के अनुसार वेतन का भुगतान किया जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर शुक्रवार को नामित सभासदों व सांसद प्रतिनिधि ने नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने ईओ के समक्ष जनता से जुड़ी कई समस्याओं को रखा। इसके बाद उन्होंने ईओ को पत्रक सौंपते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए आउससोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन नये शासनादेश के अनुसार बढ़ाये जाने की मांग की। वहीं उन्होंने ईओ ने कुछ कार्यो से संबंधित दस्तावेज भी दिये जाने को कहा। ईओ ने मांगों को जल्द पूरा किये जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नामित सभासद लक्ष्मी गुप्ता, अशोक सोनकर विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि बावला मुखर्जी मौजूद रहे।