फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deliberations on expanding SP's youth wings

Chandauli News: सपा के युवा संगठनों के विस्तार पर मंथन

Mon, 13 Jul 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on expanding SP's youth wings
गोधना ​स्थित सपा कार्यालय में सपा की बैठक में बोलते सयुस के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर यादव। स्रो
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के गोधना बाईपास स्थित नेताजी मुलायम सिंह यादव स्मृति भवन में रविवार को सपा के चारों यूथ फ्रंटल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी पार्टी के युवा संगठनों के विस्तार पर मंथन किया गया। सयुस के जिलाध्यक्ष महेंद्र माही ने कहा कि युवा शक्ति समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का भविष्य युवाओं के हाथों में है। समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ ने कहा कि पीडीए की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी का संदेश देती है। सछास के जिलाध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर मुसाफिर चौहान, संतोष यादव, हाजी परवेज अहमद जोखू, नफीस अहमद, अमरनाथ जायसवाल, वीरेंद्र प्रधान, सुजीत कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed