{"_id":"62f6a283635512375005a0ff","slug":"defense-thread-tied-on-brothers-wrists-promised-security-chandauli-news-vns668951964","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, लिया सुरक्षा का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, लिया सुरक्षा का वादा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के हनुमापुर में सभासद नायाब अहमद रिंकू को राखी बांधती प्रियंका अग्रहरि। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भाई बहन के स्नेह बंधन का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को भी जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। तिथियों के हेर फेर और भद्रा के कारण बृहस्पतिवार की रात में भी बहनों ने भाई की कलाई सजाई थी। शुक्रवार की सुबह बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और रक्षा का संकल्प लिया। इसके पूर्व बहनों ने भाई की आरती उतारी और भाई के लंबी आयु, तरक्की की कामना की। राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
रक्षा बंधन की तैयारियों एक पखवारा पहले से शुरू हो गई थी। बहनों ने भाई की कलाई पर सजाने के लिए एक से बढ़कर आकर्षक राखियां खरीदी थीं। इस वर्ष भद्रा के कारण राखी बांधने को लेकर उहापोह की स्थिति हो गई। बृहस्पतिवार को दिनभर में पूर्णिमा तिथि विद्यमान रही इसके साथ ही भद्रा भी लग गया। भद्रा में राखी न बांधने का नियम होने की वजह से बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजेे भद्रा की समाप्ति पर बहनों ने राखी बांधी थी। वहीं शुक्रवार को उदयातिथि में दिन भर पूर्णिमा का मान होने की वजह से बड़ी संख्या में आज रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। सुबह स्नान ध्यान के बाद बहनों ने पूजा की थाल सजाई। भाइयों को बैठाकर तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी। उसके बाद दायीं कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। जिन बहनों की शादी हो चुकी थी, वे भी भाइयों के घर पहुंचने के लिए सुबह से उतावली दिखीं। विभिन्न साधनों से मायके पहुंची और भाइयों की कलाई सजाई और मंगल कामना की। भाईयों ने भी बहनों से राखी बंधवाने के बाद हमेशा उनकी सुरक्षा करने का वादा किया और उपहार देकर संतुष्ट किया। इसके पहले भाईयों का मुंह मीठा कराने के लिए बहन मिठाई की दुकानों पर मनपसंद मिठाइयों की खरीददारी की। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, पटेलनगर, शाहकुटी, मैनाताली, नई सट्टी, न्यू महाल, काली महाल, चतुर्भुजपुर, कैथापुर, लाठ नंबर एक और दो, ईस्टन बाजार, वेस्टर्न बाजार, रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी, रोजा कॉलोनी, प्लांट डिपो, मानसनगर, अप यार्ड, डीजल कॉलोनी सहित अन्य कालोनियों में उत्साह का माहौल दिखा।
पीडीडीयू नगर। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में पहल करते हुए सेवन डेज फाउंडेशन के सदस्यों ने शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच कर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान स्टेशन पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनको स्वावलंबी बनाने और समाज में प्रेम सौहार्द बनाए रखना ही हमारा परम कर्तव्य है। फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया की इस साझा प्रयास से महिला सुरक्षा, प्रेम सौहार्द,सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर एसआई अनिता गुर्जर,फाउंडेशन पूजा, सुषमा,अनिता, सुजीत रहे।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने शुक्रवार को रक्षा बंधन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह को राखी बांध कर उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया। उन्होंने सीओ से महिला सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी वादा लिया। डॉ. सरिता मौर्य ने बलुआ थाना प्रभारी राजीव सिंह को भी राखी बांधी।
पीडीडीयू नगर। नगर के हनुमानपुर के सभासद नायाब अहमद रिंकू ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए हिंदू महिलाओं से राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों की सुरक्षा का वादा किया। सभासद को प्रियंका अग्रहरी, खुशबू सिंह ने राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद सभासद ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि नगर में सदियों से भाईचारा है। यह हमेशा कायम रहेगा।