फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Defeated PCA Ramnagar by six wickets in the final

Chandauli News: फाइनल में पीसीए रामनगर को छह विकेट से हराया

Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Defeated PCA Ramnagar by six wickets in the final
दुलहीपुर। क्षेत्र के एक विद्यालय में खेले जा रहे अंडर-14 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिताब संजय सिंह एकादश ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में संजय सिंह एकादश ने पीसीए रामनगर को छह विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


टॉस जीत कर पीसीए रामनगर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 130 रन बनाए। संजय सिंह एकादश की तरफ से बल्लेबाजी करने आए शुभरा ने शानदार 68 रनों की नाबाद पारी खेली। इसकी बदौलत 13 ओवर में ही तीन विकेट खोकर टीम ने 131 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से रोहन ने 18 और अमर ने नाबाद 19 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज शुभराज बने। बेस्ट गेंदबाज का खिताब मनीष के नाम रहा। बेस्ट फील्डर और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार पीसीए के सत्यम को मिला। वहीं अनुशासित प्लेयर का पुरस्कार मोहम्मद ताल्हा को दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सज्जाद रजा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed