फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Deducted salary of three doctors, one transferred, Ayushman Mitra's service terminated

तीन चिकित्सकों का काटा वेतन, एक का तबादला, आयुष्मान मित्र की सेवा समाप्त

Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Deducted salary of three doctors, one transferred, Ayushman Mitra's service terminated
पीडीडीयू नगर। सीएमओ डॉ. वी.पी द्विवेदी ने शुक्रवार को चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित तीन चिकित्सकों समेत पांच कर्मचारियों को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं आयुष्मान मित्र की सेवा समाप्ति के साथ एक चिकित्सक को लापरवाही बरतने पर तबादला कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी सबसे पहले भूपौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां तैनात डॉ. प्रियंका सिंह व आयुर्वेद चिकित्सक अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी पत्र जारी कर जवाब मांगा। महिला अस्पताल मुगलसराय में आयुष्मान मित्र अनुपस्थित मिला, कर्मियों ने उसके अक्सर गायब रहने की शिकायत की। इस पर उन्होंने उसकी सेवा समाप्ति का निर्देश दिया। एक चिकित्सक व एएनएम भी अनुपस्थित मिली। एएनम सविता देवी का वेतन अवरुद्ध कर स्थानांतरण कर जिला अस्पताल में अटैच कर दिया। जरूरत के हिसाब से उन्हें अन्य पीएचसी भेजने की बात कही। वहीं अनुपस्थित चिकित्सक का वेतन काटने के साथ उनसे स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed