{"_id":"622cda7714186c1ff52eb6f4","slug":"decorated-holi-market-crowds-of-buyers-started-pouring-in-chandauli-news-vns6429403161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे होली के बाजार, खरीदारों की उमड़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे होली के बाजार, खरीदारों की उमड़ने लगी भीड़
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रंगों का त्योहार होली 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में होली की मस्ती शुरू हो गई है। होली को देखते हुए नगर सहित आस पास के इलाकों में रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई है। दुकानों पर कार्टून कैरेक्टर्स से लेकर टैंक व अन्य तरह की पिचकारियां बाजार में आकर्षण का केंद्र हैं।
होली का उत्साह अब दिखने लगा है। चुनाव के बाद लोगों का उल्लास और बढ़ गया है। इसको देखते हुए जगह जगह दुकानें सजने लगी है। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क, नई सट्टी, परमार कटरा, गल्ला मंडी और धर्मशाला रोड में एक दर्जन से अधिक दुकानें सजी है। यहां लोगों की भीड़ भी जुटने लगी है। दुकानों पर रंग गुलाल के साथ ही मुखौटे सजे हैं। बच्चों को ध्यान मे रखते हुए खास तरह के पिचकारी, अबीर और गुलाल सजे हैं। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर्स वाले पिचकारियों की डिमांड ज्यादा है। मोटू और पतलू, छोटा भीम, नोबिता, डोरेमोन आदि कार्टून कैरेक्टर वाले पिचकारियों की डिमांड अधिक है। दुकानदार मनोज ने बताया कि होली के सामान पर महंगाई का असर है। अबीर, गुलाल, पिचकारियां, मुखौटे आदि पिछले वर्ष के मुुकाबले बीस प्रतिशत महंगा हुआ है। बावजूद इसके खरीदार सामने आ रहे हैं। वहीं रंग अबीर की दुकान सजाए राजू प्रजापति ने बताया कि पानी में घोलने के कई तरह के कार्टून कैरेक्टर्स वाले पिचकारी उपलब्ध है। वहीं इस वर्ष हर्बल रंगों की डिमांड अधिक है।
पीडीडीयू नगर। होली पर्व के नजदीक होने के चलते ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। मुंबई, दिल्ली की तरफ से बिहार व बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में आरक्षण नही मिल रहा है। जनरल कोच में रिजर्वेशन समाप्त होने की वजह से अब साधारण कोच में भीड़ होने लगी है। भीड़ को संभालने में आरपीएफ और जीआरपी को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जिला सहित पूर्वांचल से बड़े पैमाने पर युवा औद्योगिक नगरों में रहते हैं। होली आदि त्योहारों पर वे वापस लौटते हैं। होली के मद्देनजर होली स्पेशल ट्रेनें चलाइ जा रही है लेकिन ट्रेनों में भीड़कम नहीं हो रही है। ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण लोगों को ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश करने तक की जगह नहीं मिली रही। ट्रेनों का आलम यह है कि डिब्बों के शौचालय, दो कोचों के बीच वाला खाली स्थान, डिब्बे के दरवाजों पर लगे हैंडिल और उसके बाद भी लोगों को जगह नहीं मिली तो लोग जिदगी की परवाह किए बगैर ट्रेनों की पायदानों पर लटकते हुए यात्रा कर रहे हैं।