{"_id":"6a15f746fb9ca55c84014c98","slug":"death-is-running-on-the-road-walk-carefully-fitness-of-50-tractors-failed-chandauli-news-c-189-1-svns1013-149030-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर दौड़ रही मौत, जरा संभलकर चलें, 50 ट्रैक्टरों की फिटनेस फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर दौड़ रही मौत, जरा संभलकर चलें, 50 ट्रैक्टरों की फिटनेस फेल
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में बिना नंबर के चल रही ट्रैक्टर ट्रॅाली। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में किसी भी सड़क से आप गुजर रहे हैं और सामने से ट्रैक्टर आता दिखाई पड़ जाए तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि ट्रैक्टर की तेज रफ्तार कहीं आपकी जान न ले लेे। बीते चार दिनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी, ईंट, गिट्टी ढोने में लगे हैं। वहीं, जो ट्रैक्टर वाणिज्यिक कार्य के लिए पंजीकृत हैं उनमें से 50 ट्रैक्टरों की फिटनेस फेल है।
केस 1
शनिवार को बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के पास शनिवार की रात में सड़क हादसे में चचेरे भाईयों की मौत हो गई थी। हादसे में फूलपुर निवासी श्रीराम राम (48) और राम किशुन राम (47) चहनिया बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से घर जा रहे थे। गुरेरा के पास हाईवे पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया था।
केस 2
सकलडीहा थाना क्षेत्र के ब्लाॅक चौराहे पर रविवार की सुबह ब्रह्मबाबा गेट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और सवारियों से भरे ऑटो के बीच टक्कर हो गई। बीते 16 मई को मुगलसराय के सतपोखरी स्थित एक लॉन के पास शाम को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक पर सवार प्रीति यादव (25) निवासी कुंडा खुर्द की मौत हो गई थी। बाइक चला रहे पति सुरेंद्र यादव और उनकी मां उषा देवी (55) घायल हो गए थे।
विज्ञापन
कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का वाणिज्यिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तेज रफ्तार या फिर नियम विरूद्ध ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान को और तेज किया जाएगा। - कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ ट्रैफिक चंदौली