फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Death due to high-tension wire in Rangoli village

रंगोली गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Wed, 06 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Death due to high-tension wire in Rangoli village
नियामताबाद के गगेहरा निवासी विनोद की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रंगोली गांव में बुधवार की दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दूधिए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासी विनोद यादव उर्फ आदित्य (38) दूध बेचने का कार्य करता था। बुधवार को वह रंगोली गांव निवासी अपने मित्र राजेंद्र पाल के घर पर पहुंचा। जहां उसके निर्माणाधीन मकान के लिए सरिया को सीधा कर रहा था। इसी बीच उनके दरवाजे से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में सरिया आ गई। जिसमें करंट उतर गया। इससे विनोद बुरी तरह झुलस गया। घटना के करीब 4 घंटे बाद राजेंद्र पाल ने मृतक के घर पर सूचना दी। इससे उसके परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। साथ ही राजेंद्र पाल के साथ धक्का-मुक्की भी किए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी तीजा देवी, मां ममता देवी, पिता दुखन्तु यादव, बेटी खुशी का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed