फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   deadbody of RPF constable from Chandauli was found hanging from tree in Sonebhadra

चंदौली के आरपीएफ जवान का शव सोनभद्र में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, हत्या की आशंका

Sun, 30 May 2021 08:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र/चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 May 2021 08:40 PM IST
सार

 चंदौली जिले के भास्करपुर गांव निवासी आरपीएफ जवान मनोज कुमार सिंह (30) का शव रविवार की सुबह सोनभद्र  में राबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र के सुकृत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। 3स साल के मनोज छु्ट्टी खत्म होने के बाद अपनी पोस्ट पर जा रहे थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
deadbody of RPF constable from Chandauli was found hanging from tree in Sonebhadra
पेड़ से लटकी मिली लाश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भास्करपुर गांव निवासी आरपीएफ जवान मनोज कुमार सिंह (30) का शव रविवार की सुबह सोनभद्र  में राबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र के सुकृत स्थित बैजू बाबा मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन


सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जवान की मौत कैसे हुई इसका खुलासा करने के लिए सीओ की अगुवाई में पांच टीमें लगा दी हैं। बबुरी थानाक्षेत्र के भास्करपुर गांव निवासी जिलेदार सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह आरपीएफ चोपन पोस्ट पर तैनात थे। बीते बृहस्पतिवार को अवकाश पर घर आए थे। शनिवार को उन्हें पोस्ट पर रिपोर्ट करनी थी।
विज्ञापन


मृतक के बड़े पिता सूबेदार सिंह के मुताबिक शनिवार की  सुबह मनोज अपने घर से करवनिया गांव स्थित अपने बुआ के घर गया था, वहां से खाना खाकर दोपहर दो बजे चोपन के लिए बाइक से निकला। उन्होंने अपने पोस्ट पर फोन कर बताया था कि रात आठ बजे तक पहुंच जाएंगे। लेकिन, देर रात तक उनके अपने पोस्ट पर न पहुंचने पर आरपीएफ ने पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाम चार बजे परिजनों से बात हुई, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया बातचीत न होने के कारण परिजन परेशान हो गये। रविवार की सुबह सुकृत में सड़क किनारे स्थित बैजू बाबा मंदिर के बाहर मनोज की बाइक पुलिस को खड़ी मिली। पुलिस ने आसपास खोजबीन की तो मनोज का शव संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ से गमछे से बने फंदे पर लटकता हुआ मिला।

मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी रंजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनोज यादव 2014 में आरपीएफ में भर्ती हुए थे। 2016 में उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा रुद्र प्रताप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed