Chandauli: युवक की बेरहमी से हत्या कर फेंका शव, कनपटी से सटाकर मारी गोली, सिर के हुए चिथड़े
चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। बेरहमी से हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह युवक सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। बेरहमी से हत्या की गई थी। कनपटी से सटाकर गोली मारी गई थी जिससे सिर के चिथड़े उड़ हुए थे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के करगहर निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई। सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम पहुंच गई। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका।
असना और ओयरचक गांव के बीच बिजुलिया बाबा के पास सड़क पर शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। बाएं कनपटी पर गोली मारी गई थी। सिर के चिथड़े उड़े हुए थे। शव के पास खून जम गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की यहीं पर गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ सदर रामवीर भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम युवक की पहचान मुन्ना सिंह (28) के रूप में हुई।
माता पिता की इकलौता संतान था
सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने शव की पहचान की है। युवक माता पिता की इकलौता संतान था।
असना और ओयरचक के बीच लगातार मिल रहे शव
कंदवा क्षेत्र के असना और ओयरचक गांव के बीच शव मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले वर्ष 21 अक्तूबर को असना और ओयरचक के बीच बिजुलिया बाबा के पास करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिला था। वहीं, 24 दिसंबर को असना और ककरैत गांव के मध्य स्थित कुएं से 36 वर्षीय महिला का शव मिला। तीन जून 2022 को ककरैत- जमानिया मार्ग पर युवक का शव मिला था। पुलिस अभी इन मामलों की तह तक नहीं पहुंच पाई थी कि शुक्रवार को एक और युवक का शव मिल गया।