फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of young man found dumped at Tandakala Ghat

Chandauli News: टांडाकला घाट पर उतराई मिली युवक की लाश

Mon, 04 Nov 2024 02:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found dumped at Tandakala Ghat
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर निवासी राजू गुप्ता अपने दोस्त को बचाने के दौरान शुक्रवार को गंगा में डूब गया था। रविवार को टांडाकला के गंगा घाट पर राजू का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राजू की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर निवासी राजू गुप्ता कबाड़ का कारोबार करता था। शुक्रवार की दोपहर में अपने बच्चों का कपड़े खरीदने के बाद शाम को अपने दो दोस्त हसनपुर निवासी दशमी राम और फुलवरिया निवासी रंजीत राम के साथ बलुआ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाते समय उसका दोस्त रंजीत डूबने लगा। उसे बचने के चक्कर में राजू गुप्ता का पैर फिसल गया और वह गंगा में गिर गया। राजू को डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए थे। इधर रात में राजू के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों ने राजू के कपड़ों की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी थी। शुक्रवार को देर शाम उसके भाई ने कपड़े देखकर पहचान की थी। रात में पुलिस ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को दिनभर एनडीआरएफ की टीम ने तलाश करती रही। रविवार की सुबह टांडकला गंगा घाट के किनारे राजू का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed