{"_id":"66b2ad82b41dea8d8f0ba1b8","slug":"dead-body-of-priest-of-madai-village-found-in-rajbaha-chandauli-news-c-189-1-svns1011-118556-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रजबाहा में मिला मड़ई गांव के पुजारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रजबाहा में मिला मड़ई गांव के पुजारी का शव
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के लेहरा मडई गांव निवासी शेखर यादव (32) का शव मंगलवार को सकलडीहा स्थित रजबाहा में पाया गया। शेखर गांव स्थित मंदिर का पुजारी। सोमवार की शाम को वह चंदौली से साइकिल से घर के लिए निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेहरा गांव के रामवृक्ष यादव का छोटा बेटा शेखर यादव (32) गांव स्थित मंदिर में पुजारी था और चंदौली में मिठाई की दुकान में कारीगर का काम करता था। सोमवार शाम को काम दुकान बंद होने के बाद वह साइकिल से निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को सुबह 11 बजे सकलडीहा रजबाहा में शव देख गांव वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। वहीं शेखर की पत्नी गुड़िया देवी, पुत्र पवन, पुत्री पायल समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।