फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of fruit seller found hanging in the room, created panic

Chandauli News: कमरे में लटकता मिला फल विक्रेता का शव, मची खलबली

Thu, 22 Aug 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of fruit seller found hanging in the room, created panic
अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में बुधवार की शाम घर के कमरे में छत से लटकते एक फल विक्रेता का शव मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि गृह कलह से ऊबकर फल विक्रेता ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

अमोघपुर निवासी 45 वर्षीय अनिल सोनकर पीडीडीयू नगर में फल बेचता था। बुधवार को उसके घर में ही कमरे की छत के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला। इसकी जानकारी परिजनों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को छत से नीचे उतारा। इसके बाद अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed