फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dead body of a young man who had come to his in-laws' house was found on the railway track

Chandauli News: ससुराल आए युवक का रेल लाइन पर मिला शव

Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had come to his in-laws' house was found on the railway track
मुकेश राय, फाइलफोटो
सकलडीहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव के पास शनिवार को सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की शिनाख्त धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहु गांव निवासी मुकेश राजभर (24) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

गुरेहु गांव निवासी मुकेश राजभर की शादी वर्ष 2018 में पीथापुर गांव निवासी नंदू राजभर की बेटी अनिता से हुई थी। रक्षाबंधन के दिन मुकेश अपनी पत्नी अनिता को लेकर उसके मायके पीथापुर आया था। परिजनों ने बताया शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सब लोग सोने चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को भोर में रेलवे ट्रैक पर मुकेश का शव मिलने की सूचना मिली। नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed