फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dadhibal Singh of Chandauli won two gold medals in Khel Mahakumbh, also captured a bronze medal

चंदौलीः खेल महाकुंभ में दधिबल सिंह ने जीते दो गोल्ड मेडल, एक कांस्य मेडल पर भी जमाया कब्जा

Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नासिक में हुए पहले नेशनल वेटेरन्स एंड गेम्स चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में चंदौली के दधिबल सिंह चौहान ने दो गोल्ड मेडल और एक कांस्य मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Dadhibal Singh of Chandauli won two gold medals in Khel Mahakumbh, also captured a bronze medal
महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल वेटरन एंड गेम्स चैंपियनशिप में दधिबल को गोल्ड मेडल पहनाते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में 11 से 14 नवंबर को आयोजित पहले नेशनल वेटेरन्स एंड गेम्स चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल महाकुंभ में चंदौली के दधिबल सिंह चौहान (56) ने दो गोल्ड मेडल और एक कांस्य मेडल जीत लिया है। शहाबगंज के केराडीह के निवासी दधिबल सिंह ने 10 किमी दौड़ और 500 मीटर वॉक कंप्टीशन में गोल्ड और तीन किमी वॉक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

विज्ञापन


जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के केराडीह निवासी दधिबल सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रामनगर में रहते हैं। वे आर्मी कैंप गोवा ट्रैनर के पद पर तैनात थे और 2008 में सेवानिवृत हुए। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने की वजह से उन्होंने बीएचयू में सुरक्षाकर्मी की नौकरी कर ली। स्थिति यह रही कि नौकरी के दौरान पूरे दस वर्षों तक वे रोजाना सुबह और शाम दौड़ते हुए बीएचयू जाते और आते थे।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान एक मरीज के भागने के बाद बीएचयू प्रशासन ने इन्हें हटा दिया। ये उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते रहे कि मेरी कोई गलती नहीं है पर किसी ने कुछ नहीं सुनी। नौकरी छूटने के बाद भी दधिबल ने हार नहीं मानी और प्रैक्टिस जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का नाम रोशन किया

उन्होंने 11 से 14 नवंबर से नासिक में आयोजित खेल महाकुंभ में प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय स्तर पर 10 किमी दौड़ और पांच सौ मीटर वॉक में गोल्ड के साथ तीन किमी वॉक में कास्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

कर्ज लेकर महाकुंभ में गए, एशियन गेम्स में जाने के पैसे नहीं

Dadhibal Singh of Chandauli won two gold medals in Khel Mahakumbh, also captured a bronze medal
महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल वेटरन एंड गेम्स चैंपियनशिप में दधिबल द्वारा जीता गया मेडल। - फोटो : अमर उजाला

नासिक में सोना जीतने वाले दधिबल सिंह चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में काफी निराश होकर कहा कि खेलमहाकुंभ में एक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को जहां उनके जनपद में भव्य स्वागत किया गया वहीं अपने यहां किसी ने फोन कर बधाई तक नहीं दी।

दधिबल ने बताया कि मेरा चयन थाईलैंड में होने वाले मास्टर एशियन गेम में भी हुआ है पर वहां जाने के लिए 50-60 हजार रुपये का खर्च है। उतने पैसे मेरे पास नहीं हैं। इसलिए चाहकर भी वहां नहीं जा सकता। बताया कि मैं कर्ज पर पैसे लेकर नासिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गया था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed