{"_id":"582773074f1c1b4709b379bf","slug":"currencies-have-been-sorted-from-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में दोपहर में ही खत्म हो गई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में दोपहर में ही खत्म हो गई नकदी
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित एसबीआई एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए लगी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों में नकदी नहीं पहुंच सका है। बैंकों में नकदी की कमी हो गई है। ऐसे में कुछ शाखाओं में पैसे बदलने का काम रोक दिया गया। वहीं कुछ शाखाओं में दो हजार रुपये ही बड़े नोट बदले जा रहे हैं। शनिवार को शाम चार बजे ही बैंकों में लेन देन का काम बंद कर दिया गया। इससे स्थिति बेकाबू हो गई। पुलिस को लाठी भांजकर स्थिति काबू में करनी पड़ी। विभिन्न शाखाओं में ग्राहकों ने दिन भर बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आठ नवंबर को बड़े नोट बंद करने की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री ने बैंक शाखाओं और एटीएम शाखाओं को दो दिन के लिए बंद करने की घोषणा की। गुरुवार को बैंक की शाखाएं खुली तो बड़े नोटों को बदलने और एकाउंट में पैसे जमा करने के लिए सुबह से ही शाखाओं के बाहर कतार लग गई। यह कतार उसके बाद से अब तक घटी नहीं है बल्कि कतार और लंबी होती जा रही है। स्थिति यह हो गई कि बैंकों में पैसे कम होने लगे हैं। नगर के विजया बैंक में शुक्रवार से ही पैसे खत्म हो चुके हैं, वहीं सिंडीकेट बैंक की भी यही स्थिति रही। एक्सिस बैंक का भी कुछ यही हाल रहा।
इलाहाबाद बैंक में दोपहर से ग्राहकों को मात्र दो हजार रुपये के नोट बदले गए। शनिवार की शाम चार बजते बजते बैंक की शाखाओं में लेन देन का काम बंद कर दिया गया। घंटों लाइन में लगे लोग बेकाबू हो गए और हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। स्टेट बैंक आफ इंडिया रेलवे शाखा और इलाहाबाद बैंक के सामने लोगों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के सामने शाम को स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इस संबंध में जिला अग्रणी प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि पैसे आते ही समस्या खत्म हो जाएगी।