पीडीडीयू नगर। सीआरपीएफ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पटपरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसे सीआरपीएफ कमांडेंट रामलखन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों और छात्रों ने भाग लिया।
नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में कमांडेंट राम लखन राम ने बच्चों को आजादी के प्रेरक प्रसंगों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहकर जीवन में आगे बढ़ने तथा देश सेवा के लिए समर्पण की बात कही। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडे ने कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन योगेश सिंह व अरुण कुमार ने किया। वहीं उप प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने आभार जताया। तिरंगा यात्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होते हुए एलबीएस कालेज पहुंची, जहां छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानों व पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। महाविद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के आसपास के घरों दुकानों में झंडे का वितरण कियागया। इस अवसर पर प्रबंधक राजेश कुमार तिवारी, प्राचार्य उदयन मिश्र, प्रो योगेन्द्र, प्रो संजय,प्रो अरुण, प्रो अरुण, प्रो अमित, प्रो धनंजय,प्रो मनोज,डा. विवेक, डा.ब्रजेश, डा. कामेश,डा. वंदना,डा. गुलजबी समेत अविनाश लखन, सचिन जायसवाल, गुडलकभारती, टाइगर सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।