फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   CRPF jawan injured after falling from Brahmaputra mail

ब्रह्मपुत्र मेल से गिरकर सीआरपीएफ जवान जख्मी, एंबुलेंस न मिलने पर एक किमी पैदल ले गए आरपीएफ के जवान

Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan injured after falling from Brahmaputra mail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सवार सीआरपीएफ का जवान महेश पुत्र रूप सिंह निवासी नगलाकारे मनकेंडा आगरा गिरकर जख्मी हो गया। ट्रेन से यात्री गिरने की सूचना के बाद आरपीएफ यार्ड पोस्ट के एएसआई एलबी जैसवार, विजय बहादुर राम की टीम ने खोजबीन शुरू की तो हंप यार्ड के समीप घायलावस्था में पड़ा जवान दिखा।

विज्ञापन


उसके सिर से खून रिस रहा था। यह देख आरपीएफ के जवानों ने रूमाल सिर पर बांधा और एंबुलेंस न पहुंचने पर उसे स्ट्रेचर पर लादकर एक किमी पैदल चलते हुए सड़क पर ले आए। यहां से लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. स्वाति सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर हालत देख कर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन के आरपीएफ के सहयोग से घायल जवान का सामान उतरवाया। वहीं उसके परिवार वालों को सूचित किया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने आरपीएफ के जवानों के इस प्रयास पर पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed