फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Crowd of devotees in Chandan Yatra

गौड़ीय मठ में चल रही चंदन यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees in Chandan Yatra
पीडीडीयू नगर। सुभाष नगर स्थित गौड़ीय मठ में चल रहे 21 दिवसीय चंदन यात्रा का समापन मंगलवार की रात हुआ। यात्रा के दौरान मठ में स्थापित राधा कृष्ण की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं पर चंदन का लेप लगाने के साथ उनका शृंगार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

मठ में प्रतिवर्ष बैसाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से लेकी ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नौवीं तिथि तक चंदन शृंगार यात्रा का आयोजन किया जाता है। 21 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विभिन्न स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। इसके साथ ही राधा, गौर गदाधर व चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमाओं को भी आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। प्रतिमाओं का शृंगार करने से पूर्व उनपर चंदन का लेप लगाया जाता है। मान्यता है कि एकबार ज्येष्ठ माह में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण श्रीकृष्ण की त्वचा जलने लगी थी। तब राधाजी ने उनकी त्वचा पर चंदन का लेपन किया था जिससे श्रीकृष्ण को काफी आराम पहुंचा था। बताया जाता है कि तभी से ज्येष्ठ माह में मंदिरों में स्थापित श्रीकृष्ण-राधा की प्रतिमा पर चंदन का लेप लगाने की प्रथा चली आ रही है। चंदन यात्रा के दौरान अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के गजराज स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान मठ परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। सभी भक्त जयकारा लगाने के साथ भगवान के स्वरूप की पूजा-अर्चना करते रहे। यात्रा को सफल बनाने में मठ के प्रबंधक श्रीकृष्ण दास सहित कमलेंदु मुखर्जी, मुरलीदास, सपना, पूर्णिमा, श्वेता, किरण, ललिता, प्रियंका, प्रीति ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed