फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   crocodile entered a field in chandauli causing panic among villagers atmosphere of fear

UP News: यूपी के इस गांव में खेत में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मची अफरातफरी; डर का माहौल

Sun, 25 Aug 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

Chandauli News: खेत में विशालकाय मगरमच्छ देखकर ग्रामीण हो-हल्ला मचाने लगे। कुछ ग्रामीणों ने डंडे की सहायता से मगरमच्छ को खेत से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
crocodile entered a field in chandauli causing panic among villagers atmosphere of fear
विशालकाय मगरमच्छ को नदी में भगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकिया के विजयपुरवा गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में 12 फिट लम्बा विशालकाय मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ के दिखने से गांव में दहशत फैल गई। माना जा रहा है कि डैम से निकलकर मगरमच्छ खेत में पहुंचा होगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया।
विज्ञापन




जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को वन विभाग की टीम द्वारा ले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि मगरमच्छ दिखने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव के सिवान में नहर के पास घूमते विशालकाय मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा। मगरमच्छ तकरीबन 12 फीट लंबा था। यह सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने मगरमच्छ को चन्द्रप्रभा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed