{"_id":"571d26454f1c1b21458b4683","slug":"two-were-killed-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की गई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की गई जान
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त आटो। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पहली घटना दोपहर साढ़े दस बजे इलिया मोड़ के सामने हाईवे पर हुई। रतनपुर निवासी नंद किशोर तिवारी (36) अपना ट्रैक्टर लेकर मुगलसराय की तरफ से सैयदराजा जा रहे थे। जैसे ही वे इलिया मोड़ के सामने पहुंचे कि पीछे से किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सैयदराजा की तरफ से आ रही बस से जा भिड़ा। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर कोतवाल विश्वज्योति राय ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया। दूसरी दुर्घटना नरसिंहपुर गांव के समीप हाईवे पर हुई। यहां दुर्गावती थाना क्षेत्र के अमिदौरा गांव निवासी बलदाऊ तिवारी (60) दोपहर ग्यारह बजे बाइक से घर जा रहे थे। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दिया।
उधर मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कैलाशपुरी मोड़ पर सुबह साढ़े छह बजे पिकअप ने आटो को पीछे से टक्कर मार दिया। पिकअप में फंस कर आटो सौ मीटर तक घिसटता गया। इस घटना में आटो चालक लेड़ूआपुर गांव निवासी संजय यादव (31) की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना के वक्त संजय आटो लेकर स्टैंड के लिए घर से निकला था। मृतक संजय तीन बच्चों का पिता था। उसके पिता रेलकर्मी बताये जाते हैं।