{"_id":"582f5deb4f1c1b5936901645","slug":"two-killed-in-bike-riders-from-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से बाइक सवार दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर से बाइक सवार दो की मौत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बिलारीडीह के समीप शुक्रवार दोपहर बारह बजे कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया।
धीना थाना क्षेत्र के जिगना निवासी रमाकांत सिंह (50) अपनी पुत्री आंचल (25) और साढ़ूू मुन्ना सिंह (25) निवासी वीरासराय के साथ एक ही बाइक से नरायनपुर स्थित अपनी बहन के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रहे थे। तीनों अभी हाईवे पर बिलारीडीह के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रमाकांत और मुन्ना की कंटेनर के चक्के के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी आंचल दूर जा गिरी और बाइक का हैंडल कंटेनर में फंस गया। इससे सौ मीटर तक वह घिसटती गई। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कंटेनर चालक को पकड़ने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस और सपा नेता डीएन यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।