फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two killed by a tanker

टैंकर की चपेट में आकर दो की मौत

Sat, 05 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 05 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed by a tanker
कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर बाद
विज्ञापन
तीन बजे बस की टक्कर से बेकाबू टैंकर दो साइकल सवारों को चपेट में लेते हुए गड्ढे में चला गया।

इसमें वेल्डिंग मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

नाराज ग्रामीणों ने मिस्त्री के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की। सदर एसडीएम ने चालीस मिनट के बाद जाम समाप्त करवाया।


 नरसिंहपुर गांव निवासी वेल्डिंग मिस्त्री मोहम्मद सदीक (45) चंदौली से नमाज पढ़कर साइकल से पावर प्वाइंट स्थित दूकान पर जा रहे थे।

दूसरी तरफ बिसौरी निवासी चंद्रकांत उपाध्याय (22) साइकल से घर लौट रहा था। नरसिंहपुर गांव के समीप आरती मिल के सामने सैयदराजा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे एक टैंकर में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित टैंकर मोहम्मद सदीक और चंद्रकांत को कुचलता हुआ सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया।

लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। दुर्घटना में सदीक की मौत हो गई, जबकि चंद्रकांत को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंद्रकांत को वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उधर, सदीक की मौत से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर सैयदराजा थाना प्रभारी रामप्रगट यादव और अलीनगर एसओ विनोद यादव पहुंच गए। थोड़ी देर बाद सदर एसडीएम गिरीश कुमार भी पहुंचे और जाम खत्म कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed