{"_id":"db4ab79c7a0a9b641ce69f54743b746d","slug":"two-crooks-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीना पुलिस ने गुरुवार की शाम मुठभेड़ के बाद देवकली गांव में नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया।
वहीं एक बदमाश मौका देख भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों के पास दो असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
सदर कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धीना थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ देवकली स्थित नहर से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आते दिखे।
पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक गाड़ी मोड़कर भागना चाहते थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। पुलिस ने युवकों को रोका तो दो बदमाशों ने असलहा निकालकर फायर कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी करके जनपद के भरहुलिया निवासी नवनीत उपाध्याय तथा गाजीपुर जनपद के परसनी गांव निवासी विशाल सिंह को पकड़ लिया।
वहीं गाजीपुर जनपद के परसनी का निवासी अवनीश कुमार सिंह मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल लूट की है।
बिहार के मोहनियां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास उसे असलहे से आतंकित कर लूटा गया था। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए कमालपुर जा रहे थे कि बीच रास्ते में पकड़े गए।