फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   two accidents in kalka and majri chauck in panchkula

दो हादसों में दो की मौत, दो दिन बाद भी एक की शिनाख्त नहीं

Sun, 13 Nov 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 13 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
two accidents in kalka and majri chauck in panchkula
accident - फोटो : graphic
माजरी चौक के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए 32 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक को एक टिप्पर ने माजरी चौक पर 11 नवंबर की रात 11 बजे टक्कर मार दी थी। इस दौरान उसके सिर से टिप्पर के टायर गुजर गए थे।
विज्ञापन


मृतक ने हरे रंग की कमीज, ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई थी। उसके कपड़ों से कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सेक्टर-21 चौकी प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी परिजनों का पता नहीं चल पाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

कालका: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

two accidents in kalka and majri chauck in panchkula
Accident
कालका बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के पास हेल्पर धर्मपुर निवासी राजेश कुमार (35) देर रात अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था।

इस दौरान कालका से पिंजौर की ओर जा रही स्कोडा कार ने पैदल जा रहे राजेश को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पोल से जा टकराई। घटना में राजेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस उसे सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक मौके से भाग गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम पिंजौर के इस्लाम नगर निवासी कार चालक रोबिन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed