फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The two sides threw stones and firing

दो पक्षों में पथराव और फायरिंग

Wed, 29 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
The two sides threw stones and firing
घायल को एंबुलेंस से वाराणसी ले जाते परिवार के लोग और जुटी भीड़।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। बाद में असलहों से फायरिंग भी र्हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो लोग जख्मी हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने एक घायल दिनेश यादव को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एक पक्ष की ओर से नौ लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गांव से ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

बनौली खुर्द गांव में  विगत दिनों चकरोड पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी की गई। जिसमें दिनेश यादव (40) के  सीने में गोली लग गई। इसके अलावा अमन  यादव (18) को छर्रा लगा है। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश व  अमन को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। यहां दिनेश यादव की  हालत चिंताजनक देख  चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। एसपी  के निर्देश पर गांव  में पीएसी और कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed