{"_id":"d8276e5401d64a2d1dc4500780adaa2f","slug":"police-and-candidates-pitched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और अभ्यर्थियों में घमासान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और अभ्यर्थियों में घमासान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के चलते जिले में 15 सितंबर से होनेवाली सेना
विज्ञापन
भर्ती को टाल देने से नाराज सैकड़ों युवक सोमवार को चहनियां बाजार में सड़क
पर उतर आए और सुबह सात बजे बाजार में जाम लगा दिया।
समझाने के बाद भी न मानने पर लगभग नौ बजे पुलिस ने लाठी चार्ज कर जाम खत्म करा दिया।
इससे गुस्साए युवक पुलिस पर रुक-रुक कर पथराव करने लगे। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी आईं। पत्थरबाजी कर रहे युवकों को खदेड़ने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला। इस बीच बाजार में अफरातफरी मची रही।
बाद में घटना स्थल पर धानापुर, धीना, चंदौली व सकलडीहा कोतवाली की पुलिस व एक सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है।
सेना भर्ती रैली स्थगित होने से नाराज युवकों ने सोमवार की सुबह सात बजे बाजार में जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर युवकों ने नारेबाजी तेज कर दी।
बलुआ थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ युवकों ने थानाध्यक्ष से धक्कामुक्की भी की। इस पर एसओ महेंद्र पांडेय के संकेत पर पुलिसकर्मियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और कई युवक चोटिल हो गए।
वहां से भागे युवक टोलियों में बंटकर पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। इस बीच कुछ युवकों ने लक्ष्मणगढ़ में लच्छू ब्रह्म मंदिर के समीप सड़क जाम कर दिया।
युवकों ने पेड़ की डालियों को काट कर रास्ते पर डाल दिया था। यहां पहुंचे एसडीएम सकलडीहा जवाहरलाल श्रीवास्तव और सीओ सकलडीहा श्यामदेव बिंद ने युवकों को समझाना चाहा। पर न मानने पर यहां भी पुलिस ने लाठी चार्ज कर जाम खत्म कराया।
दोपहर एक बजे तक पुलिस और युवकों के बीच चले संघर्ष के दौरान कई बाजार में अफरातफरी मची रही।