{"_id":"5749f4d04f1c1b44196907e4","slug":"just-killed-in-auto-collisions-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 29 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा के सवइया गांव के पास हादसे में हुई मौत के बाद जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सवैया गांव के समीप शनिवार को दिन में पूर्वाह्न 11 बजे ओवरटेक करते समय बस ने ऑटों में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो रिक्शा सवार अधेड़ की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सवारी लेकर एक ऑटो रिक्शा चंदौली से सैयदराजा आ रहा था। वह सवैया गांव के समीप पहुंचा था कि वाराणसी से बिहार की जा रही निजी बस ने ओवरटेक के प्रयास में ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे आटो सड़क पर पलट गया। आटो में बैठे एक यात्री के सिर में अत्यधिक चोट लगने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पांच यात्री जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना होते ही आसपा के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच बस चालक मौका देख वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के जेब से मिले पासबुक और निर्वाचन कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कन्हैया (50) निवासी मवैया थाना बबुरी के रूप में हुई।