{"_id":"579d09754f1c1ba61521f2b2","slug":"fines-collected-from-the-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों से वसूला जुुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाएदारों से वसूला जुुर्माना
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटती विभाग की टीम।
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को मुख्यालय पर बकाएदार उपभोक्ताओं के यहां छापेमारी की। इस दौरान कई घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। अभियान में 23 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। विभाग के अभियान से बिजली चोरों में खलबली मची रही।
एक्सईएन विद्युत रामकुमार के नेतृत्व में एसडीओ गोपाल सिंह, जेई धर्मेंद्र मल्ल, घनश्याम, मनोज कुमार सहित बिजली विभाग की टीम ने नगर के कुल 146 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की। इस दौरान कई उपभोक्ता कम लोड पर बिजली का अधिक उपयोग करते मिले। कई घरों में किराएदार ही मिले जो बिजली का कोई कागज नहीं दिखा सके। ऐसे ही 23 उपभोक्ताओं की लाइट काट दी गई और 48 किलोवाट लोड भी बढ़ाया गया।
शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने के अभियान के तहत 20 मीटर भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त 4000 रुपये बतौर शमन शुल्क भी वसूल किया गया। एक्सईएन ने बताया कि मुख्यालय के एक-एक उपभोक्ता की तलाशी ली जाएगी। इस दौरान बकाया की वसूली और मीटर लगवाया जाएगा।