फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Family hostage robbed

परिवार को बंधक बनाकर लूट 

Thu, 17 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family hostage robbed
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान।
 मुगलसराय कोतवाली के शकूराबाद गांव में मंगलवार की आधी रात के बाद कच्छा बनियान पहने 12 बदमाशों ने कोयला व्यवसायी सरफुद्दीन के घर के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये मूल्य के गहने लूट लिए। विरोध करने पर सरफुद्दीन के पुत्र आफताब की पिटाई कर जख्मी कर दिया और भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 शकूराबाद गांव में सरफुद्दीन अपने मकान में दो बेटे, बहुओं के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात घर के सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोए थे। रात करीब एक बजे 12 बदमाश कच्छा बनियान पहने हाथ में डंडा लेकर पहुंचे। एक बड़े पत्थर से घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। खटपट सुनकर आफताब और उसकी पत्नी आजिया खातून की नींद खुल गई, तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद रस्सी से दोनों के हाथ पैर बांध दिए। 
विज्ञापन

फिर कमरे में रखे नकदी, जेवर आदि समेट लिए। जब वे सामान ले जाने लगे तो बेटे आफताब (35) ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने आफताब के छोटे भाई अनवर के कमरे के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन नहीं टूटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरफुद्दीन के अनुसार बक्से में एक लाख चार हजार रुपये, सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, मांग टीका, चांदी की पायल आदि गहनों के पांच सेट थे। कुल आठ लाख की लूट हुई है। बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने शोर मचाया तो लोग जुटे। परिवार वालों की तहरीर पर लेडुआपुर चौकी इंचार्ज साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed