{"_id":"58962a504f1c1bc64fe820f9","slug":"exploring-the-burglars-entered-the-locked-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे को चोरों ने खंगाल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कमरे को चोरों ने खंगाल डाला
chandauli
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत न्यू महाल में बंद मकान को चोरों ने किसी समय खंगाल डाला। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह लगभग दस बजे हुई जब नौकरानी प्रतिदिन की भांति साफ-सफाई करने पहूुंची। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई। मकान मालिक के आने पर ही कितने की चोरी हुई पता चलेगा।
न्यू महाल कालोनी निवासी विश्वामित्र शर्मा कुछ दिन पहले किसी कार्य से चेन्नई गए हुए है। मकान की चाबी उषा नामक महिला के पास है जो प्रतिदिन मकान की साफ-सफाई करती है। शनिवार की सुबह जब वह साफ सफाई करने आई तो घर का ताला टूटा देख सन्न रह गई। उसने कमरे में प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। चोरों ने पूरे कमरे को खंगाल डाला था। उषा ने इसकी जानकारी आस पड़ोस की दी। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मकान मालिक को भी सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं चोरी की सूचना पर मकान मालिक भी चेन्नई से रवाना हो गए है। कोतवाली से लगभग पचास मीटर दूरी पर स्थित मकान से चोरी होने पर लोगों में पुलिस के प्रति खासी नाराजगी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अंदेशा लाखों की चोरी का है। मकान मालिक की तहरीर पर ही सही पता चल सकेगा।