फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   case on Two officer

साढ़े तीन करोड़ के गबन पर दो पर केस

Fri, 22 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 22 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
case on Two officer
स्थानीय कस्बे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में तीन करोड़
विज्ञापन
52 लाख रुपये गलत ढंग से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

गत दिनों जांच में यह बात सामने आने पर सीएमओ के निर्देश पर दो इंजीनियरों के खिलाफ गुरुवार को गबन का मुकदमा  बलुआ थाने में दर्ज कराया गया। जांच सीएमओ ने कराई थी।


कस्बे में वर्ष 2010  में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र  बनाने की योजना बनाई गई। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 बेड के नए अस्पताल भवन, आवासीय परिसर, पानी टंकी आदि बनाने की कार्ययोजना तैयार की।

इसे बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय निर्माण निगम मिर्जापुर इकाई  को दी गई। मार्च 2014 तक भवन निर्माण का काम पूरा होना था। लेकिन एक वर्ष बाद ही  काम अधूरा छोड़ दिया गया।


जबकि इसके लिए निर्धारित तीन करोड़ 52 लाख निकाल  लिया गया। जांच में पता चला कि जितना निर्माण हुआ  है, इससे 3 करोड़ 52 लाख रुपये अधिक की धनराशि गलत  तरीके से निकाली गई है। गुरुवार को देर शाम सीएमओ  ने एसपी को पत्र लिख कर राष्ट्रीय निर्माण निगम के एक्सईएन एफएसके धुसिया  और इंजीनियर डीपी सिंह के  खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की। 

उधर अधिकारियों के निर्देश पर चहनियां स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संदीप और विनय  श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय निर्माण निगम के  एक्सईएन और इंजीनियर के खिलाफ  तहरीर दी। इस पर पुलिस ने देर शाम दोनों के  खिलाफ आईपीसी की धारा 209, 420,  13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष  धारकेश्वर सिंह ने बताया कि  मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  इस संबंध में सीएमओ डा.  आरएन सिंह ने बताया कि छह वर्ष पुराने प्रोजेक्ट  को आधा अधूरा छोड़ दिया  गया है और पूरा धन निकाल लिया गया है। जांच में  करीब 3 करोड 52 लाख रुपये  के गबन का मामला सामने आया है। इस पर मुकदमा  दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed