फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Breaking a window in the bank theft

खिड़की तोड़कर बैंक में चोरी

Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Breaking a window in the bank theft
धानापुर थाना क्षेत्र के शहीद गांव बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण
विज्ञापन
बैंक की आवाजापुर शाखा में रविवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर बैंक शाखा में लगे चार कंप्यूटर सेट चुरा लिए।

इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। संयोग से चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंचे। चोरी की सूचना पर सुबह बैंक अधिकारी पहुंचे और पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही सीसी टीवी के कैमरे को भी खंगाला।

काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के आवाजापुर शाखा के प्रबंधक बीपी साहनी ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे बैंक में ताला बंद कर दिया गया था। सोमवार की सुबह दस बजे जब बैंक के कर्मचारी ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो चार कंप्यूटर सेट गायब मिले। बैंक की खिड़की टूटी हुई थी।

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर रात में किसी वक्त खिड़की तोड़ कर अंदर घुसे थे। बैंक के कागजात भी इधर उधर बिखरे पड़े थे। यह संयोग ही था कि चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंचेे।

बैंक मैनेजर की सूचना पर धानापुर थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव दल बल के साथ पहुुंचे और मौका मुआयना किया। वहीं बैंक के आरएम राजेश श्रीवास्तव बैंक में पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया।

 उन्होंने बैंक कर्मियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने बताया कि बैंक में लगे सीसी टीवी की फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बैंकों में सीसी कैमरे चालू रहें, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed