फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाबर गैंग के मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

बाबर गैंग के मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाबर गैंग के मुख्य शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा
आरोपी

विज्ञापन
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर फायरिंग करने में मामले में फरार चौथे आरोपी मनोज यादव को स्वाट टीम और मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सरायछोटू गांव के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बदमाश के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस व एक मोटसाइकिल बरामद हुई है। यह जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मनोज यादव बाबर गैंग का मुख्य शूटर है। कहा कि मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना के कटघरवा गांव के रहने वाले मनोज ने ही अफरोज, सूरज सोनकर, देवराज मौर्या, अभय मौर्या के साथ मिलकर अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित विजय ट्रांसपोर्ट पर रंगदारी वसूूली के लिए फायरिंग की थी। इसके ऊपर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, अलीनगर में पहले से एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वालों में स्वाट टीम प्रभारी तेज बहादुर सिंह, मुगसलराय कोतवाली शिवानंद मिश्रा, एसआई मनोज पांडेय, राकेश सिंह, विपिन सिंह, विनय कुमार तिवारी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार तिवारी, अरविंद भारद्वाज, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


मुगलराय (ब्यूरो)। अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में ट्रांसपोर्टर कार्यालय पर फायरिंग के बाद सुर्खियों में आया बाबर गैंग जेल निरुद्ध बड़े अपराधियों की ओर से संचालित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनोज ने पूछताछ में बताया कि इस गैंग के सरगना अजय यादव देवरिया, रवींद्र पटेल गाजीपुर व एजाज उर्फ सोनू वाराणसी जेल में निरुद्ध हैं। बताया उन्हीं के इशारे पर ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
मुगलसराय (ब्यूरो) एक तरफ जिले की तेज तर्रार स्वाट टीम और मुगलसराय कोतवाल अलीनगर थाना क्षेत्र में पिछले ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल मुख्य शूटर को पकड़ने के बाद एसपी ने कहा कि क्राइम पर काफी कंट्रोल हुआ है। वहीं दूसरी 22 मई को चंदौली के जसूरी गांव में एक साथ चार घरों में हुई चोरी का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed