{"_id":"595a93924f1c1bea0b8b45b3","slug":"91499108242-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की खुलासा के लिए डीजीपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की खुलासा के लिए डीजीपी से लगाई गुहार
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। क्षेत्र के भोजापुर गांव में तीन माह पहले पीएसी जवान के घर से हुई लाखों रुपये मूल्य के नकदी और गहनों की चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। इससे निराश होकर पीएसी जवान के परिवार वालों ने सोमवार को मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है।
भोजापुर गांव के पीएसी में तैनात गोपाल प्रसाद के घर से 25 मार्च की रात चोरों ने 35 सौ रुपये नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवर चुरा लिए थे। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। काफी टालमटोल और दबाव के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। परिवार वालों ने कुछ लोगों पर संदेह भी जताया। बावजूद विवेचनाधिकारी युवकों से पूछताछ के बजाय परिवार वालों को ही परेशान करने लगे। सससे क्षुब्ध होकर परिवारी जनों ने सोमवार को सीएम, डीजीपी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से चोरी का खुलासा करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज है। जल्द ही मुकदमा के संदर्भ में स्थानीय थाने से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।