{"_id":"5ca5008fbdec2275a46a0e19","slug":"81554317455-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में शौचालय की छत के रास्ते घुसे एक मकान से चोर नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराकर फरार हो गए। सुबह सोकर उठे घर के सदस्यों को चोरी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। बावजूद इसके बुधवार की देर शाम तक पुलिस द्वारा मौका मुआयना नहीं किए जाने से परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी है।
गांव निवासी फूलचंद मौर्या के मकान में चोर रात में मकान के पीछे से शौचालय की छत के सहारे मकान में घुस गए। घर के सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। घर का मुख्य कमरा खुला था। चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आठ हजार रुपये, आठ जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, कान का झाला, सोने की बाली, लवंग सहित कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर घर के सदस्य रामसरन मौर्या कमरे में सामान बिखरा देख सन्न रह गए। उनके शोरगुल मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी जग गए। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर सकलडीहा थाने में दे दी है।