{"_id":"5ad102694f1c1b5d098b4623","slug":"81523647081-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को पीटने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। आठ वर्षीय छात्र को छड़ी से पीटने के आरोपी निजी विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद जहां शिक्षक का चालान कर दिया गया वहीं पुलिस ने प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मुख्यालय के कैली रोड स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने मंगलवार को घर से किताब नहीं लाने पर केशवपुर गांव निवासी कक्षा तीन में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र उत्कर्ष तिवारी की छड़ी से पिटाई कर दी थी। अगले ही दिन पीड़ित छात्र के पिता कृष्णचंद्र तिवारी एसपी संतोष कुमार सिंह से मिले और प्रार्थना पत्र देने के साथ ही बच्चे की पीठ पर लगे चोट के निशान भी दिखाए। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक अंकित के विरुद्घ8 मुकदमा पंजीकृत कर लिया और गिरफ़्तारी के लिए विद्यालय पर दबिश भी दी लेकिन वह भाग निकला। शुक्रवार को पुलिस ने शिक्षक और प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया। शिक्षक का धारा 323 के अंतर्गत चालान कर दिया वहीं प्रधानाचार्य को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में विद्यालय के किसी भी शिक्षक द्वारा घटना की पुनरावृत्ति की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बच्चे की पिटाई के आरोपी शिक्षक अंकित कुमार को का चालान कर दिया गया है।