{"_id":"595019624f1c1b0a058b48cb","slug":"81498421602-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोरी
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के टड़िया गांव में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर किसान तिरजू यादव के घर से नकदी सहित चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती कपड़े चुरा लिए। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
गांव निवासी किसान तिरजू यादव का पक्का मकान है। शनिवार को उसके घर के समीप ही खेत में मशीन से कुछ काम हो रहा था। इससे शोर गुल अधिक हो रहा था। जिसके कारण रात में वह खा पीकर पूरे परिवार केे साथ छत पर सोने चला गया। नीचे के कमरों में उसने ताला बंद कर दिया। आधी रात के बाद किसी समय चोरों ने अंदर ताला तोड़कर कमरे में बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, चांदी की पायल, करधनी, सोने की लाकेट, नथिया, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी और नकदी व कपड़ों सहित चार लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। भोर में तिरजू की नींद खुली और वह पशुओं को चारा डालने गया तब कमरों का ताला टूटा दिखा। बाद में भुक्तभोगी ने इसकी सूचना थाने में दी। लोगों का कहना है कि अभी 21 जून की रात में ही कैली गांव में कोटेदार और उसके भाई के घर से चोरों ने नकदी सहित दस लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इसका भी खुुलासा नहीं हुआ। इस बीच यह घटना हो गई।