{"_id":"5c9927b4bdec22147057a683","slug":"71553541044-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाक्षेत्रों में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे थानेदार-एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाक्षेत्रों में गड़बड़ी मिली तो नपेंगे थानेदार-एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में अधीनस्थों संग बैठक की। उन्होंने चुनाव से पूर्व सभी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। चेताया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी मिली तो संबंधित थाना क्षेत्र के थानेदार जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कहा कि लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक जिम्मेदारी पुलिस की है। संबंधित थाना क्षेत्रों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को पाबंद करने के साथ ही थाना क्षेत्रों में वांछितो, इनामी और गैंगेस्टर जैसे आरोपियों के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई करें। साथ ही चुनाव से संबंधित सूचना नियमित रुप से चुनाव सेल को रोजाना इसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने में देरी पर नाराजगी जाहिर की और जल्द से जल्द जमा करने की हिदायत दी। उनहोंने कहा कि थानाध्यक्ष स्वयं बूथों का भ्रमण करें और किसी प्रकार की परेशानी होने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालें। चेताया कि चुनाव के दौरान कोई आराधिक घटना हुई तो संबंधित थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, नीरज सिंह, कुंवर प्रभात सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह, रामजी सिंह, एसपी सिंह, राहुल सिंह उपस्थित रहे।
चंदौली। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने के लिए कवायद शुरु हो गई है। जीपीएस लगाने के लिए कार्यदायी संस्था 31 मार्च तक टेंडर डाल सकती है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने बताया कि चुनाव में आठ सौ अधिक वाहनों में जीपीएस लगाने की योजना है। ब्यूरो